गांधी बाल निकेतन में शुरू हुई स्मार्ट क्लास
संवाद सहयोगी रुड़की श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज में अब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ
संवाद सहयोगी, रुड़की: श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज में अब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। विद्यालय में इस सत्र से स्मार्ट क्लास शुरू कर दी है। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपने विषय से संबंधित नोट्स तैयार किए हैं। जिन्हें स्मार्ट क्लास के जरिये बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
शनिवार को श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डीके अग्रवाल ने बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा नर्सरी से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई होती है। आधुनिकता को देखते हुए विद्यालय में भी इस सत्र से स्मार्ट क्लास शुरू की गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. कल्पना सैनी ने बताया कि स्मार्ट क्लास के जरिये बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाया जा सकता है। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विषयों से संबंधित नोट्स तैयार किए हैं। इन नोट्स से स्मार्ट क्लास के जरिये बच्चों को समझाया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस समय विद्यालय में करीब 700 बालिकाएं हैं। विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम हर बार 90-95 फीसद रहता है। अधिकांश छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास होती हैं। उनके विद्यालय में बहुत कम फीस ली जाती है। विद्यालय में इतनी स्वच्छता है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में उनका विद्यालय दूसरे नंबर पर है। उनके विद्यालयों में कक्षाएं साफ हैं। पंखे लगे हैं। पीने के लिए वाटर कूलर, बैठने के लिए फर्नीचर समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर प्रबंध समिति के प्रबंधिका रीना गुप्ता, उपाध्यक्ष वाईएन गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश कंसल व निशी गुप्ता आदि मौजूद रहे।