Move to Jagran APP

श्यामपुर-कांगड़ी क्षेत्र में पानी की निकासी बड़ी समस्या, क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल

श्यामपुर और कांगड़ी क्षेत्र में पानी की निकासी बड़ी समस्या है। यहां कृषि भूमि की जमीनें धड़ल्ले से बिक रही हैं।

By Edited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 08:02 PM (IST)
श्यामपुर-कांगड़ी क्षेत्र में पानी की निकासी बड़ी समस्या, क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल
श्यामपुर-कांगड़ी क्षेत्र में पानी की निकासी बड़ी समस्या, क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल

लालढांग(हरिद्वार), जेएनएन। हरिद्वार से सटे श्यामपुर और कांगड़ी क्षेत्र में पानी की निकासी बड़ी समस्या है। यहां कृषि भूमि की जमीनें धड़ल्ले से बिक रही हैं। वहीं, कॉलोनी में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं होने से कॉलोनिवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या कांगड़ी से लेकर सजनपुर तक है। गंदे पानी से भरी सड़कों से क्षेत्रवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। 

loksabha election banner
कांगड़ी से लेकर सजनपुर के पांच किलोमीटर क्षेत्र में जहां पहले धान और गेहूं की फसल लहलहाया करती थी, वहां आज बड़े-बड़े भवन और मकान देखने को मिलते हैं। राज्य गठन के बाद देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले की जनसंख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली। हरिद्वार में सिडकुल की स्थापना होने के बाद हरिद्वार शहर में भूमि के अभाव में कॉलोनाइजरों ने ग्रामीण क्षेत्र का रुख किया। आलम यह है कि कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर, सजनपुर क्षेत्र में कॉलोनाइजरों ने प्लाट बेचते समय तो ग्राहकों से बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन उन पर अमल नहीं किया। नतीजतन आज अधिकांश कॉलोनियों में सबसे बड़ी समस्या गंदे पानी की निकासी की है। 
यहां घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। जिस कारण कॉलोनिवासियों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं गंदा पानी इकट्ठा होने से बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। तेजी से बढ़ रही आबादी से यह परेशानी कॉलोनिवासियों के लिए नासूर बन सकती है। साथ ही कॉलोनियों में पेयजल, सड़क, पार्क सहित सभी सुविधाएं नदारद हैं। मामले में हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए नाली बनवाई जाएगी।
कांगड़ी में ग्रामीणों ने किए अवैध कब्जे
पुरानी हरिद्वारी मार्ग की चौड़ाई 60 फिट है, लेकिन कांगड़ी गांव शुरू होते ही ये चौड़ाई आधी हो जाती है। कांगड़ी गांव में सड़क किनारे कई मकान मालिकों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। जिससे आने वाले समय में यह निर्माणाधीन मार्ग के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.