Move to Jagran APP

कोरोना काल में शिव प्रतिमा के अनावरण पर सियासत

कोरोना काल में नगर के रुड़की तिराहे पर स्थापित शिव प्रतिमा के अनावरण पर राजनीति गरमा गई है। शिव प्रतिमा की स्थापना के कई माह के बाद भी प्रतिमा का अनावरण नहीं होने पर भाजपाइयों ने ही विधायक की आलोचना करते हुए सवाल उठाए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 07:39 PM (IST)
कोरोना काल में शिव प्रतिमा  के अनावरण पर सियासत
कोरोना काल में शिव प्रतिमा के अनावरण पर सियासत

संवाद सूत्र, लक्सर: कोरोना काल में नगर के रुड़की तिराहे पर स्थापित शिव प्रतिमा के अनावरण पर राजनीति गरमा गई है। शिव प्रतिमा की स्थापना के कई माह के बाद भी प्रतिमा का अनावरण नहीं होने पर भाजपाइयों ने ही विधायक की आलोचना करते हुए सवाल उठाए हैं।

loksabha election banner

लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने लक्सर में रुड़की-हरिद्वार तिराहे पर शिव की प्रतिमा स्थापित करने तथा तिराहे का नामकरण शिव चौक किए जाने की मांग शासन से की थी। विधायक के प्रस्ताव पर बीते साल यहां तिराहे का सौंदर्यीकरण कर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई थी। लेकिन कई माह का समय बीतने के बाद भी अभी तक प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका है। जबकि इस दौरान कुंभ का भी आयोजन किया गया। नगर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि विधायक केवल कार्यों के टेंडर तक ही रूचि रखते हैं। इसके बाद वह भूल जाते हैं। प्रतिमा को इस प्रकार आवरण में रखना शास्त्रों के अनुसार भी ठीक नहीं है। प्रतिमा का शीघ्र अनावरण किया जाना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग का कहना है कि प्रतिमा की स्थापना के लिए नगर पालिका ने एनओसी दी है। उन्होंने विधायक को प्रतिमा के अनावरण के लिए कहा था। अब दोबारा व विधायक को इसके लिए कहेंगे।

प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह संभव नहीं हैं। भगवान शिव के नाम पर कम से कम कोरोना संकट के समय राजनीति नहीं होनी चाहिए। भगवान शिव के ही आशीर्वाद से कोरोना काल में जरुरतमंदों की मदद करने में जुटे हैं। शीघ्र प्रतिमा का अनावरण कराया जाएगा।

संजय गुप्ता, विधायक, लक्सर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.