सतपाल महाराज का जन्मदिवस मनाया
हरिद्वार : श्री प्रेमनगर आश्रम के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आश्रम के परमाध्यक्ष एवं कैबिन
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:04 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:04 PM (IST)
हरिद्वार : श्री प्रेमनगर आश्रम के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आश्रम के परमाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के स्वच्छता पखवाड़े में रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में शामिल परमाध्यक्ष सतपाल महाराज के पुत्र समाजसेवी सुयश महाराज ने स्वयंसेवकों का नेतृत्व कर अभियान में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाने को प्रेरित किया। स्वच्छता अभियान में संस्था के वरिष्ठ महात्मा कमलेशानंद, निदेशक मानव सेवा दल-गोपाल ¨सह रावत, आश्रम प्रभारी पवन कुमार, युवा भाजपा नेता कुलदीप रावत आदि शामिल रहे। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें