Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपहरण और दुष्कर्म में सैलून संचालक गिरफ्तार, किशोरी बरामद

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 25 Nov 2019 10:38 AM (IST)

    किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने वाले सैलून संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मूलरूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश का निवासी है।

    अपहरण और दुष्कर्म में सैलून संचालक गिरफ्तार, किशोरी बरामद

    हरिद्वार, जेएनएन। किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने वाले सैलून संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मूलरूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश का निवासी है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की गायब हो गई थी। परिजनों ने घर के पास सैलून चलाने वाले सुधीर पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। आरोपित सुधीर को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। 

    पूछताछ में किशोरी ने बताया कि युवक बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया था और अपहरण करने के बाद उसे बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने आरोपित सुधीर पुत्र हरिनंद निवासी मोहम्मदपुर, थाना मंडावर जिला बिजनौर को कोर्ट में पेश किया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। 

    दो भाईयों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, केस

    हरिद्वार के सिडकुल थानाक्षेत्र के एक गांव में एक दिव्यांग युवती ने दो भाईयों पर उसके घर में घुसकर मारपीट करने व बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। युवती ने मुकदमा दर्ज न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। 

    थाना सिडकुल के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो भाई शिवम व सौरभ उससे रंजिश रखते हैं। आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ दिन पहले घर में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों भाईयों ने मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकले। 

    पुलिस ने युवती की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    आठ दिन गायब रहे युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा

    गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बेटा गायब होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। युवक के बरामद होने के बाद अब युवती के परिजनों ने उस पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोम का बेटा अजय 15 नवंबर की रात में अचानक गायब हो गया था। उसके परिवार वालों ने एक कर्मचारी पर अनहोनी का आरोप लगाते हुए कनखल थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। वाल्मीकि समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर धरना भी दिया। 

    उनका आरोप था कि कर्मचारी परिवार ने अजय को अपनी बेटी से मिलते हुए पकड़ा था और इसी कारण उन्होंने अजय के साथ कुछ अनहोनी की है। पुलिस ने युवती समेत उसके परिजनों को कई बार हिरासत में लेकर पूछताछ की। शनिवार को युवक लक्सर में एक खेत पर काम करता मिला। इससे परिजनों के तमाम आरोपों की हवा निकल गई। 

    यह भी पढ़ें: छह साल के बच्चे को खेत में ले जाकर किशोर ने किया कुकर्म, गिरफ्तार  

    अब युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 15 नवंबर की रात में अजय उनके घर में घुसा था और उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। पुलिस ने अजय पुत्र सोम निवासी जमालपुर कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कनखल थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें: कॉल सेंटर में युवती से हुई मुलाकात, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म Dehradun News

    comedy show banner
    comedy show banner