साक्षी महाराज ने कहा, ममता बनर्जी कहीं हिरण्यकश्यप की वंशज तो नहीं
हरिद्वार के आश्रम में शनिवार को एक चैनल से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहीं त्रेयता युग के राक्षस हिरण्यकश्यप की वंशज तो नहीं हैं।
हरिद्वार, जेएनएन। अपने विवादित बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर बिगड़े बोल बोले हैं। हरिद्वार के आश्रम में शनिवार को एक चैनल से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहीं त्रेयता युग के राक्षस हिरण्यकश्यप की वंशज तो नहीं हैं।
साक्षी महाराज यहां सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के निमित्त आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जब बात आती है तो त्रेयता युग की याद आती है। राक्षस राजा हिरण्यकश्यप के बेटे ने जय श्रीराम कहा। इस पर हिरण्यकश्यप ने बेटे को जेल में बंद कर दिया था। बहुत सारी यातनाएं दी थी। पश्चिम बंगाल में आजकल यही सब दोहराया जा रहा है। लगता है कि ममता बनर्जी हिरण्यकश्यप के खानदान की तो नहीं हैं जो वहां जय श्रीराम कहने वालों को यातनाएं दी जा रही है, जेल में भेजा जा रहा है।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इसलिए देशभर से उन्हें जय श्री राम लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन किया है, उससे वह मां गंगा के किनारे दावा करते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर वहां भाजपा की सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम कोश्यारी ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की आशंकाओं का किया खंडन, जानिए
यह भी पढ़ें: निशंक को मानव संसाधन विकास मंत्रालय मिलने से उत्तराखंड की हसरतों को लगे नए पंख
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप