खनन पर दो फायर ब्रांड संत भिड़े, स्वामी शिवानंद ने साध्वी प्राची से माफी मांगने को कहा, पढ़ें..
अवैध खनन को लेकर दो फायरब्रांड संत स्वामी शिवानंद और साध्वी प्राची आपस में बुरी तरह भिड़ गए। साध्वी प्राची ने जहां स्वामी शिवानंद पर यूपी के खनन माफियाओं के इशारे पर अनशन करने का आरोप लगाया।
हरिद्वार। अवैध खनन को लेकर दो फायरब्रांड संत स्वामी शिवानंद और साध्वी प्राची आपस में बुरी तरह भिड़ गए। साध्वी प्राची ने जहां स्वामी शिवानंद पर यूपी के खनन माफियाओं के इशारे पर अनशन करने का आरोप लगाया। उधर साध्वी प्राची के आरोपों से बौखलाए स्वामी ने उन्हें नोटिस जारी कर माफी मांगने को कहा है।
28 जनवरी को विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य साध्वी प्राची ने मातृसदन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद के अनशन को नौटंकी करार दिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्वामी शिवानंद सहारनपुर के खनन माफियाओं के इशारे पर अनशन कर रहे हैं।
आज स्वामी शिवानंद ने साध्वी प्राची के आरोपों को झूठा बताकर उनसे माफी मांगने की बात कही। उन्होंने इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी भी किया। उन्होंने अधिवक्ता अरूण भदौरिया के माध्यम से गंगा दर्शन अपार्टमेंट रायवाला निकट गीता कुटीर के पते पर साध्वी प्राची को नोटिस दिया। स्वामी शिवानंद ने एक सप्ताह के भीतर माफी नहीं मांगे जाने पर मानहानी का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी।
पढ़ें- शराब के नशे में महिला ने खोए होश, बीच सड़क लेटकर किया हंगामा, जानें पूरी कहानी...