स्थापना दिवस पर स्वयं सेवकों ने किया पंथ संचालन
जागरण संवाददाता हरिद्वार विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उपलक्ष्य में स्वयंसेव
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचालन किया। ऋषिकुल मैदान में सामूहिक प्रार्थना के बाद आरंभ हुआ पथ संचालन पुराना रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक होते हुए प्रेमनगर आश्रम के सामने से मार्डन कालोनी, विवेक विहार कालोनी से होता हुआ वापस ऋषिकुल मैदान में संपन्न हुआ।
पथ संचालन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम ने स्वंयसेवकों को बौद्धिक दिया। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र का सर्वांगीण विकास है। राष्ट्र की सुरक्षा तभी संभव है, जब हिदू संगठित होगा। कहा कि देश का उत्थान व पतन हिदुओं पर निर्भर है। विजय दशमी का दिन अधर्म पर धर्म की विजय का दिन है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना से पूर्व भी कई सामान्य लोगों द्वारा हिदुओं को संगठित कर धर्म की रक्षा का कार्य किया गया। 1925 में डॉ. हेडगवार ने संघ की स्थापना के समय व्यक्ति की जगह हिदू संस्कृति का प्रतीक भगवा ध्वज को गुरु माना। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश मुखिया ने की। इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, जिला संघचालक रोहिताश कुंवर, नगर संघचालक नरेंद्र पाल, सह नगर संघचालक डॉ. यतीन्द्र नागयन, नगर सह कार्यवाह डॉ. अनुराग, विहिप प्रांत संगठन मंत्री सुशील, विनोद आर्य आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।