विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में पाकिस्तान से आई संदिग्ध फोन कॉल, युवक आया इंटेलिजेंस के रडार पर

Published: Fri, 05 Jun 2026 11:56 PM (IST)

रुड़की के टोड़ा गांव के एक युवक को पाकिस्तान से संदिग्ध कॉल आने के बाद आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की के ढंडेरा निवासी मुशर्रफ के पाकिस्तानी एजेंट से संबंध और संदिग्ध ट्रांजेक्शन के मामले में कलियर से दो युवतियों की गिरफ्तारी के बाद, अब रुड़की के एक युवक को पाकिस्तान से फोन आने पर हड़कंप मच गया।

एक काल पर आर्मी इंटेलिजेंस और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बिना देरी किए टोड़ा गांव निवासी युवक को हिरासत में ले लिया। उससे घंटों पूछताछ की गई।

हालांकि, पुलिस ने प्राथमिक जांच में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने की बात कही है, लेकिन सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां युवक की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।

पिछले कुछ समय से हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां होने के चलते देश की तमाम इंटेलीजेंस की नजर रुड़की पर लगी हुई है।

जम्मू कश्मीर से संदिग्ध खातों में ट्रांजेक्शन के मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने हाल में कलियर से सोनम और पूजा को गिरफ्तारी किया।

वहीं सहारनपुर में एटीएस ने कुछ दिन पहले पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आये ढंडेरा निवासी मुशर्रफ को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद रुड़की सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है।

वहीं, शुक्रवार को उस समय एजेंसियां हरकत में आ गईं, जब पाकिस्तान से रुड़की कोतवाली क्षेत्र के टोड़ा गांव निवासी एक युवक के मोबाइल पर पाकिस्तान से काल आया।

पाकिस्तान से आने वाले संदिग्ध फोन नंबरों की निगरानी करने वाली एजेंसी की सूचना पर आर्मी इंटेलीजेंस की टीम हरकत में आ गई। आर्मी इंटेलीजेंस ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की मदद से टोडा गांव निवासी युवक को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली में इंटेलीजेंस और खुफिया विभाग की टीम के अलावा पुलिस ने घंटों युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसने अनजाने में काल रिसीव कर ली थी, हालांकि उस काल पर ज्यादा देर बात नहीं हुई।

पहली बार काल आने की पुष्टि होने पर छोड़ा

पुलिस और जांच एजेंसी ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसके नंबर पर पाकिस्तान से पहली बार फोन आया था। इसके बाद युवक को उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हैं।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि युवक के मोबाइल पर संदिग्ध फोन काल आई थी। पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें- रुड़की में आखिर किस काम की खुफिया विभाग की यह फौज, आतंकी मुशर्रफ के बारे में नहीं लगी हवा

यह भी पढ़ें- रुड़की: 3 माह में 150 नंबर की मानीटरिंग के बाद पकड़े गए चारों संदिग्ध आतंकी