विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: रुड़की में साध्वी मैत्री का तलवार लहराते और ताबड़तोड़ हवाई फायर करते वीडियो वायरल, शुरू हुई जांच

By Deepak mishraEdited By: Nirmala Bohra
Published: Fri, 07 Oct 2022 12:51 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 04:37 PM (IST)

Roorkee News साध्वी मैत्री का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पहले तलवार लहराते दिख ...और पढ़ें

Roorkee News : मंगलौर का बताया जा रहा यह वीडियो।
Roorkee News : मंगलौर का बताया जा रहा यह वीडियो।

संवाद सहयोगी, रुड़की:  Roorkee News : साध्वी मैत्री का एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुआ है। जिसमें वह रिवाल्वर से ताबड़तोड़ चार हवाई फायर करती हैं। वीडियो के इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो को बताया पुराना

वहीं, साध्वी मैत्री ने इस वीडियो को पुराना बताया है। उनका आरोप है कि किसी ने साजिशन इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है।

वीडि‍यो में साध्वी मैत्री पहले चलाती हैं तलवार

मंगलौर के मानकचौक पर साध्वी मैत्री का आश्रम हैं। साध्वी मैत्री का एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में साध्वी मैत्री के पास एक युवक भी खड़ा है। साध्वी मैत्री पहले तलवार चलाती हैं।

रिवाल्वर से ताबड़तोड़ चार हवाई फायर

इसके बाद वह यह तलवार पास में खड़े युवक को दे देती हैं। फिर हाथ में पकड़ी हुई रिवाल्वर से ताबड़तोड़ चार हवाई फायर करती हैं। यह वीडियो क्षेत्र में जमकर प्रसारित हो रहा है।

दशहरा पर्व के समय किसी ने बनाया

इस संबंध में साध्वी मैत्री का कहना है कि यह वीडियो काफी पुराना है। दशहरा पर्व के समय किसी ने यह बनाया होगा। लेकिन अब साजिश के तहत इसे इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- नाटकीय ढंग से Youtuber Bobby Kataria पहुंचा देहरादून... सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर... मिली जमानत

मामले में जांच की जा रही

यह माहौल खराब करने की साजिश है। जिस रिवाल्वर से वह हवाई कर रही हैं। वह उनका अपना लाइसेंसी रिवाल्वर है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- VIDEO: रुड़की में दो लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, कपड़े भी फाड़े; वीडियो इंटरनेट पर हो रहा है वायरल