विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की: छेड़छाड़ और वीडियो बनाने से परेशान किशोरी ने खाया जहर, आरोपित पर केस दर्ज

Published: Fri, 05 Jun 2026 11:14 PM (GMT+05:30)

छेड़छाड़ और वीडियो बनाने की घटना से आहत होकर एक किशोरी ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. किशोरी ने छेड़छाड़ और वीडियो बनाने से आहत होकर जहर खाया

  2. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने केस दर्ज किया

  3. मुख्य आरोपी कासफ और अन्य की तलाश जारी है

संवाद सूत्र, पिरान कलियर (रुड़की)। एक किशोरी ने सरेराह छेड़छाड़ और वीडियो बनाने की वारदात से आहत होकर जहर खा लिया। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक आरोपित कासफ की पहचान की है। उसके साथ-साथ अन्य आरोपितों की तलाश भी जारी है।

किशोरी ममेरे भाई के साथ बीते बुधवार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपनी नानी के घर जा रही थी। रास्ते में कोर कालेज के पास पीछे से आए कुछ युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया।

मोबाइल से किशोरी के वीडियो बनाने लगे। ममेरे भाई ने जब विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते हुए दुपट्टा खींच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर भाग गए।

थाने जाते समय रास्ते में फिर चमकाया

घटना के बाद किशोरी अपने भाई के साथ घर लौट आई। आरोप है कि जब वह अपनी मां के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने जा रही थी, तब भी आरोपितों ने रास्ते में उन्हें धमकाया और घर वापस भेज दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर पर जहर खा लिया। उसे आनन-फानन में स्वजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर है।

मुख्य आरोपी कासफ समेत अन्य पर केस दर्ज

घटनास्थल रुड़की क्षेत्र का होने के कारण किशोरी की मां ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कासफ निवासी कलियर और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रुड़की में 75 साल के पति की अश्लील फरमाइशों से परेशान है वृद्धा, पुलिस से मांगी मदद

यह भी पढ़ें- रुड़की में नाम पूछते ही युवक पर डंडों से जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट