Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Roorkee Crime: राजमहल होटल में अवैध कसीनो का भंडाफोड़, 32 गिरफ्तार; 2.74 लाख नकद व क्वाइन बरामद

    रुड़की के होटल राजमहल में पुलिस ने एक अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आठ महिलाओं सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया और 2.74 लाख रुपये नकद, कसीनो क्वाइन, ताश की गड्डियां और शराब बरामद की। होटल संचालक मेहरबान और पूर्व पार्षद विपिन फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। होटल को सील कर दिया गया है।  

    By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 27 Jun 2025 03:38 PM (IST)
    Hero Image

    गंगनहर कोतवाली में पकड़े गये आरोपित साथ में पुलिस टीम। पुलिस विभाग

    जागरण संवाददाता, रुड़की। होटल राजमहल में अवैध रूप से चल रहे कसीनो का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आठ महिला समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.74 लाख रुपये की नकदी, कसीनो क्वाइन, ताश की गड्डी और शराब की बोतलें बरामद हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होटल संचालक मेहरबान और पूर्व पार्षद विपिन के इशारे पर यह कसीनो चलाया जा रहा था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। सभी आरोपितों को बस से कोतवाली ले जाया गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि रामपुर गांव के पास होटल राजमहल में अवैध रूप से कसीनो चलाया जा रहा है।

    सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय शाह ने होटल में छापा मारा। छापे के दौरान होटल के एक हाल में कसीनो चलता मिला। पुलिस को देखते ही वहां हड़कंप मच गया, पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 24 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक कसीनो का अकाउंटेट भी शामिल है। साथ ही, इन्हें शराब परोस रहीं आठ महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने मौके से 2.74 लाख नकद, ताश की 10 गड्ड़ी, 21 एंट्री कार्ड, 1895 कसीनो क्वाइन, 32 मोबाइल, शराब और बीयर की 11 बोतलें, 32 ग्लास बरामद किए। पकड़ी गई आठ महिलाओं में से तीन नेपाल, तीन चंडीगढ़ और दो दिल्ली की रहने वाली हैं।

    प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होटल राजमहल में कसीनो के अंदर पकड़े गए लोग 25 से 62 साल की उम्र के हैं। ये रुड़की, देहरादून, कलियर और सहारनपुर के रहने वाले हैं।