शहर में 19 विकास कार्यों के लिए जारी हुए टेंडर
रुड़की नगर निगम ने विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। जल्द ही शहर में 19 वि
रुड़की: नगर निगम ने विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। जल्द ही शहर में 19 विकास कार्यों पर काम शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को क्षतिग्रस्त सड़कों एवं टूटी नालियों से निजात मिल जाएगी।
नगर निगम रुड़की ने बुधवार को शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किये। करीब 70 लाख रुपये से विकास कार्य होने हैं। इन विकास कार्यों में गणेशपुर में मुख्य नाले से रेलवे लाइन तक पुलिया का चौड़ीकरण, बर्फखाना कॉलोनी में हॉट मिक्स प्लांट से सड़क का निर्माण, सुनहरा में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के अलावा नंद विहार कॉलोनी, सरस्वती विहार कॉलोनी, सलेमपुर में ज्ञान विहार कॉलोनी, विनायक कुंज में सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य शामिल हैं। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि सभी विकास कार्यों को जल्द शुरू कराए जाने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिये गए हैं। निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने के लिए कहा गया है। (संस)