रजनीश बने कोषागार कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष
कोषागार कर्मचारी संगठन हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
हरिद्वार: कोषागार कर्मचारी संगठन हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष पद पर रजनीश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर राम अवतार शर्मा, जिला मंत्री पद पर करमपाल सिंह चुने गए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर अमन अरोड़ा व ऑडिटर पद पर आशीष अग्रवाल चुने गए।
शनिवार को कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष पीसी सैनी व परशुराम कुलारिया उप कोषाधिकारी पाटी चंपावत की देखरेख में कोषागार हरिद्वार परिसर में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सदर कोषागार हरिद्वार के कर्मचारियों की ओर से व्यक्तिगत और रुड़की, लक्सर कोषागार के कर्मचारियों ने ऑनलाइन चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रांतीय अध्यक्ष पीसी सैनी की ओर से नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पंकज गुप्ता, विनय त्यागी, शिव कुमार वर्मा, अरविद कुमार, रविद्र कुमार, धर्मपाल सिंह, रविद्र कंडारी आदि मौजूद रहे। (संस)