वें¨डग जोन में विस्थापित करने को उठाई आवाज
जागरण संवाददाता, हरिद्वार : रेहड़ी पटरी हाथ ठेली फेरी टोकरी के लघु व्यापारियों ने 15
जागरण संवाददाता, हरिद्वार : रेहड़ी पटरी हाथ ठेली फेरी टोकरी के लघु व्यापारियों ने 15वें स्ट्रीट वेंडर्स डे पर रविवार को नगर निगम सभागार में गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव ने व्यापारियों को सम्मानित भी किया।
अध्यक्षता करते हुए लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रीय फेरी नीति घोषित की थी। तभी से रेहड़ी पटरी के संगठित लघु व्यापारियों के संगठन रेहड़ी पटरी दिवस मनाकर अपनी मांगों को दोहराते चले आ रहे हैं। हरिद्वार नगर निगम ने राज्य पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम नगरीय फेरी नीति नियमावली के अनुरूप लगभग ढाई हजार रेहड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों का सर्वे कराया है। प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ही चार श्रेणी बनाकर लघु व्यापारियों को नगर निगम क्षेत्र में विस्थापित करने को कहा। सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव ने कहा कि गोष्ठी में आए सुझाव को नगर आयुक्त के समक्ष रखा जाएगा। गोष्ठी में सहायक नगर आयुक्त ने राजाराम, महेंद्र सैनी, धर्मपाल, लीलादेवी, हंसराज अरोड़ा, तस्लीम अहमद को सम्मानित भी किया। गोष्ठी में नगर निगम लिपिक राजेंद्र घाघट, भूपेंद्र राजपूत, असीम जोशी, रोहित शेट्टी, राजकुमार कश्यप, ओमप्रकाश कालियान, राजकुमार एंथनी, यामीन अंसारी, सुमन गुप्ता, गीता, गोमती देवी, अनीता अरोड़ा, पुष्पा दास आदि शामिल रहे। (जासं)