क्वारंटाइन व्यापारी ने दुकान पर बैठा मिला, मुकदमा
क्षेत्र में होम क्वारंटाइन किए गए लोग आए दिन नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर विचरण कर रहे हैं।
लक्सर: क्षेत्र में होम क्वारंटाइन किए गए लोग आए दिन नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर विचरण कर रहे हैं। मंगलवार को ऐसा ही एक व्यापारी पुलिस को दुकान खोलकर बैठा मिला। उसे स्वजनों के साथ होम क्वारंटाइन किया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
क्वारंटाइन किए गए लोगों की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन इसके बावजूद भी लोग नियमों को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं। नगर के शिवपुरी निवासी जूता व्यापारी संजय व उसके स्वजनों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया था। बाजार चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल को वह गश्त के दौरान वह मेन बाजार में अपनी दुकान पर बैठा मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होम क्वारंटाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। (संसू)