Move to Jagran APP

धान केंद्र संचालक पर शोषण का आरोप, शिकायत

क्षेत्र के धान खरीद केंद्र पर किसानों ने सोमवार को केंद्र संचालक पर शोषण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि महिला संचालक जानबूझकर कम धान की खरीद कर रही है जिससे किसान मजबूर होकर अपना धान आढ़तियों को औने-पौने कीमत पर बेचने को मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 08:28 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 08:28 PM (IST)
धान केंद्र संचालक पर शोषण का आरोप, शिकायत
धान केंद्र संचालक पर शोषण का आरोप, शिकायत

संवाद सूत्र, बहादराबाद: क्षेत्र के धान खरीद केंद्र पर किसानों ने सोमवार को केंद्र संचालक पर शोषण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि महिला संचालक जानबूझकर कम धान की खरीद कर रही है, जिससे किसान मजबूर होकर अपना धान आढ़तियों को औने-पौने कीमत पर बेचने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

वहीं केंद्र संचालक निधि अरोड़ा का कहना है कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, हल्ला करने वालों में एक भी किसान नहीं है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर प्रतिदिन किसानों का धान नियत किए गए मानकों के अनुसार ही तोला जा रहा है। बताया कि श्रमिक की कमी के चलते तुलाई थोड़ी कम हो रही है। उसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। रही बात राइस मिल और अन्य खरीद केंद्रों की तो दिनारपुर और चिट्टी कोठी डान सेंटर धान की खरीद कर रहे हैं और दो मिल शुरू हो गए हैं। बाकी भी जल्दी ही शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग प्रतिदिन फोन पर अपने चहेतों का रजिस्ट्रेशन करने का दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। उनकी बात ना मानने के कारण ही केंद्र पर हंगामे का प्रयास किया गया है। बताया कि मानकों के अनुसार गोदाम नहीं हैं। यह गोदाम जंगल में बना है, आएदिन जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। यहां बिजली केवल दो घंटे ही आती है। दूसरी तरफ क्षेत्र के कुछ किसानों का कहना है कि किसानों का धान सरकार के बनाए निर्धारित मानकों के अनुरूप ही तौल किया जा रहा है। वहीं नमी भी सही तरीके से जांची जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.