पूर्व कुलपति प्रो. माहेश्वरी विज्ञान विभूति सम्मान से सम्मानित
जागरण संवाददाता हरिद्वार गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. डीके माह
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. डीके माहेश्वरी को उत्तराखंड विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) देहरादून ने विभूति पुरस्कार से विज्ञान धाम में नवाजा। उन्हें यह सम्मान विज्ञान के क्षेत्र में सर्वोच्च विज्ञान के लिया दिया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विज्ञान एव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए विज्ञान विभूति सम्मान पाने वाले गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. डीके माहेश्वरी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कई वैज्ञानिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक समितियों के पैनल के सक्रिय सदस्य हैं। हाल ही में उन्हें आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में सम्मानित किया गया। वह जर्नल ऑफ़ इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी (1999-2002) के संपादक भी रहे है। इससे पूर्व प्रो. वाईएसमूर्ति पदक, भारतीय बॉटनिकल सोसायटी का बीरबल साहनी पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। प्रो माहेश्वरी को युवा वैज्ञानिक के रूप में यूनेस्को की ओर से चुना गया। वह 1993 और 1998 में टोक्यो के विज्ञान विश्वविद्यालय, नोदा (जापान) के विजिटिग प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी ऑफ उलम (जर्मनी), यूनिवर्सिटी ऑफ जेंट (बेल्जियम), यूनिवर्सिटी ऑफ बार्सिलोना (स्पेन), टोक्यो विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों में बतौर अतिथि प्रोफेसर रह चुके हैं।