Move to Jagran APP

मुख्य मार्ग पर जाम से जूझते रहे लोग

गन्ना सीजन के दौरान मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 09:09 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:17 AM (IST)
मुख्य मार्ग पर जाम से जूझते रहे लोग
मुख्य मार्ग पर जाम से जूझते रहे लोग

संवाद सूत्र, लक्सर: गन्ना सीजन के दौरान मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। प्रशासन के निर्देशों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह भी नगर के मुख्य मार्ग पर लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ा। गन्ना सीजन शुरू होने के साथ ही नगर में मुख्य मार्ग पर भारी जाम की समस्या विकराल हो जाती है। लक्सर-हरिद्वार राजमार्ग पर गन्ने के वाहनों के कारण लगभग रोजाना ही जाम की समस्या पैदा हो रही है। भारी जाम से लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पिछले दिनों एसडीएम व सीओ ने शुगर मिल के अधिकारियों, किसानों व व्यापारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में जाम को लेकर रणनीति भी बनाई गई थी। इस दौरान सुबह सात बजे से रात को नौ बजे तक गन्ने के बड़े ट्रालों को मुख्य मार्ग पर नहीं चलने तथा गन्ने के अधिक वाहन होने की सूरत में मिल प्रबंधन को मिल परिसर में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए थे।

पर, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कहीं कोई असर नजर नहीं आ रहा है। नगर में मुख्य मार्ग पर अभी भी जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। मंगलवार की सुबह भी नगर में मुख्य मार्ग पर शुगर मिल गेट से लेकर ओवरब्रिज तक गन्ने के वाहनों की कतार लगी रही। इससे यहां भारी जाम की समस्या पैदा हो गई। काम धंधों पर जाने वाले लोगों से लेकर स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी जाम में फंसे रहे। ओवरब्रिज पर जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन जाम की समस्या से स्थानीय लोगों व व्यापारियों में भी रोष व्याप्त है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए मिल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.