श्रमिकों के न लौटने से 20 दिन से लटका कार्य
जागरण संवाददाता, रुड़की: पिछले 20 दिन से सीवर प्रोजेक्ट का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा ह
जागरण संवाददाता, रुड़की: पिछले 20 दिन से सीवर प्रोजेक्ट का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। दीपावली की छुट्टी पर गए श्रमिक अब तक नहीं लौटे हैं। इससे मैनहोल बनाने का काम लटका हुआ है। उधर, अब चार सौ मीटर क्षेत्र में सीवर लाइन डालने और 25 से अधिक मैनहोल बनाने का काम शेष रह गया है।
सीवर प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे मैनहोल का कार्य अधिकांश गुजरात के श्रमिक कर रहे हैं। नवंबर की शुरुआत में ही 30-40 श्रमिक दीपावली के अवकाश पर चले गए थे। एडीबी की ओर से कहा जा रहा था कि दस नवंबर तक छुट्टी पर जाने वाले सभी श्रमिक लौट आएंगे, लेकिन अभी सभी श्रमिक काम पर नहीं आए हैं। एडीबी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर आरके रजवार के अनुसार श्रमिक अभी नहीं आए हैं। अगले दो-तीन दिन में श्रमिक लौट आएंगे। इसके बाद मैनहोल बनाने का काम शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि शहर में एडीबी की ओर से पिछले लगभग सवा दो साल से सीवर प्रोजेक्ट का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 80 किमी से अधिक क्षेत्र में लाइन डाली जा चुकी है।