Move to Jagran APP

नाली निर्माण न होने से दिक्कत, लोग परेशान

संवाद सूत्र, लक्सर: नगर में नरोजपुर मार्ग पर बनी कॉलोनी में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने क

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 07:25 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 07:25 PM (IST)
नाली निर्माण न होने से दिक्कत, लोग परेशान
नाली निर्माण न होने से दिक्कत, लोग परेशान

संवाद सूत्र, लक्सर: नगर में नरोजपुर मार्ग पर बनी कॉलोनी में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां रहने वाले परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार प्रशासन से निकासी नाली बनवाए जाने की मांग किए जाने के बावजूद यहां निकासी नाली का निर्माण नहीं हो सका।

loksabha election banner

नगर के सीमली मालगोदाम रोड से होकर नरोजपुर गांव की ओर से जाने वाले मार्ग पर लगातार आबादी बढ़ रही है। मार्ग पर बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण हो चुका है, लेकिन आबादी के बावजूद मार्ग पर दूषित पानी की निकासी के लिए अभी तक निकासी नालियों का निर्माण नहीं हो सका है। यह क्षेत्र नगर के वार्ड संख्या दो में आता है। स्थानीय निवासी राजू, मोनू, विकास, राकेश ने बताया कि पिछले कुछ सालों से यहां कई घर बन चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां निकासी नालियों का निर्माण नहीं हो सका है। निकासी नालियों का निर्माण नही होने के कारण घरों से निकलने वाला दूषित पानी या तो सड़क पर बहता है, यहां खाली पड़े प्लाट में जमा हो जाता है। इससे यहां मच्छरों के अलावा बीमारियों के फैलने का भी खतरा हर समय बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस संबध में प्रशासन को अवगत कराये जाने के बावजूद भी अभी तक यहां निकासी नालियों का निर्माण नहीं कराया जा सका है। लोगों में इसे लेकर आक्रोश व्याप्त है। वहीं उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि मामले में उन्हें लोगों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। यदि ऐसा है तो जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.