Move to Jagran APP

प्रियंका बदलेंगी देश की राजनैतिक दिशा: संतोष

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य महिला आयोग की पूर्व

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 09:05 PM (IST)
प्रियंका बदलेंगी देश की  राजनैतिक दिशा: संतोष
प्रियंका बदलेंगी देश की राजनैतिक दिशा: संतोष

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की राजनीतिक दिशा बदलेंगी। वह ज्वालापुर अहबाबनगर में आयोजित बैठक में बोल रही थी। कहा कि प्रियंका ने ऐसे समय में राजनीति में सक्रियता के साथ प्रवेश किया, जब देश एक नाजुक दौर से गुजर रहा है। संवैधानिक संस्थाएं अस्तित्वहीन हो रही हैं और सत्तारूढ़ दल की कठपुतली के रूप में कार्य कर रही हैं। बेरोजगारी ने 45 साल का रेकार्ड तोड़ दिया और कृषि क्षेत्र गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है।

loksabha election banner

कांग्रेस की प्रदेश सचिव शाहजहां मुमताज ने कहा कि देश के संविधान को बदलने की बड़ी साजिश चल रही है और अघोषित आपातकाल का वातावरण बनाया जा रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने प्रियंका गांधी के मनोनयन पर राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस आज देश की जरूरत है। इसे प्रियंका और राहुल गांधी ही पूरा कर सकते हैं। राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य ग्रेस कश्यप ने कहा कि प्रियंका गांधी की सक्रियता से भाजपा पूरी तरह घबरा गई है और विपक्षी नेताओं पर अभद्र टिप्पणियां कर देश की सभ्यता को ही समाप्त कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहजहां मुमताज और संचालन बीना कपूर ने किया। इस अवसर पर सुमन अग्रवाल, सुभद्रा आर्य, प्रतिभा शर्मा, नमिता शर्मा, रानी देवी, अनिशा, शायरा जैनम, फूलजहां, डॉ. यासमीन अमीर, शिवानी जोशी, बेबी, प्रतिभा शर्मा, सुमन शर्मा, परवीन आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.