Move to Jagran APP

भाजपा को आम जनता की नहीं फिक्र: जितिन प्रसाद

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 03:01 AM (IST)
भाजपा को आम जनता की नहीं फिक्र: जितिन प्रसाद
भाजपा को आम जनता की नहीं फिक्र: जितिन प्रसाद

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा अहंकार में डूबी है। उन्होंने बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस के बंद को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई के विरोध में जनता ने भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए बंद का समर्थन कर खुद को कांग्रेस से जोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार ने बंद को विफल करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। प्रशासन खुद ही पूरे समय दुकान खुलवाने में जुटा था। बावजूद इसके व्यापारियों और आम जनता ने प्रतिष्ठान बंद रखे।

loksabha election banner

सोमवार को हरिद्वार के जयराम आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वे भारत बंद के कांग्रेस प्रभारी के तौर पर यहां आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर मोदी सरकार देश की जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को जनता की फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महंगाई समेत जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की गई। महागठबंधन और बंद में बंगाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री के शामिल न होने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता गलत नीतियों से देश को हो रहे नुकसान से बचाना है। इसलिए महागठबंधन या कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, कौन क्या जिम्मेदारी निभाएगा, इसे लेकर न तो कोई दिक्कत है और न ही कोई रार। समय आने पर सबकुछ साफ हो जाएगा। यही वजह है कि बंद को लेकर कुछ लोगों की राय अलग थी पर, उनका समर्थन हमारे साथ है। आम चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की भूमिका के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उस वक्त पार्टी तय करेगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव अफाक, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, हरीश ¨सघल समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। राहुल पर भाजपा की टिप्पणी को बताया बौखलाहट

हरिद्वार: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलास मानसरोवर यात्रा पर की गई भाजपा नेताओं की टिप्पणी को संविधान विरोधी और धर्म विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की बौखलाहट को दर्शाती है। वह जनता से किए अपने वादे तो पूरा नहीं कर पा रही। इसके अलावा कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि और देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि के लिए हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन व दुग्धाभिषेक किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.