Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री का पुतला

हरिद्वार: भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार का कांग्रेसियों ने चंद्राचार्य चौक पर पुतला

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 08:33 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 08:33 PM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री का पुतला

हरिद्वार: भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार का कांग्रेसियों ने चंद्राचार्य चौक पर पुतला फूंक जोरदार नारेबाजी की। हानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री ने महिला शक्ति का अपमान किया है। भाजपा पार्टी ऐसे नेताओं को संरक्षण देकर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि संजय कुमार की जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल और पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व कैलाश प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि संजय कुमार पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता आंदोलन चलाने को मजबूर होगा। बीएस तेजियान, अनिल भास्कर, नकुल महेश्वरी, सुमित भाटिया, संदीप गौड़, तासीन अंसारी, मुकेश आहूजा, हरद्वारी लाल, संदीप गौड़, सरफराज गौड़, रितु, नितिन कौशिक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.