क्वारंटाइन लोगों की सेवा कर रहे एसपीओ को लेकर राजनीति
जागरण संवाददाता रुड़की आदर्शनगर में तीन हजार की आबादी क्वारंटाइन है। लोगों की देखभाल के लिए एसपीओ तैनात किया हुआ है। जिस पर लोग अब राजनीति कर रहे हैं। एसपीओ को ड्यूटी से हटाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। जिससे दो पक्षों में टकराव की आशंका है। यह मामला अब पुलिस तक भी पहुंचा है।
जागरण संवाददाता, रुड़की: आदर्शनगर में तीन हजार की आबादी क्वारंटाइन है। लोगों की देखभाल के लिए एसपीओ तैनात किया हुआ है। जिस पर लोग अब राजनीति कर रहे हैं। एसपीओ को ड्यूटी से हटाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। जिससे दो पक्षों में टकराव की आशंका है। यह मामला अब पुलिस तक भी पहुंचा है।
महाराष्ट्र, मुंबई से आदर्शनगर निवासी युवक 20 मई को दिल्ली होते हुए रुड़की आया था। शनिवार सुबह युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वहां हड़कंप मच गया था। पुलिस और प्रशासन की टीम ने आठ गली को बेरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया था। करीब तीन हजार की आबादी क्वारंटाइन हुई है। गलियों में लगाएं गए बेरीकेड्स पर पुलिस और एसपीओ की तैनाती की गई है। एसपीओ लोगों की जरूरत का सामान पहुंचा रहे हैं। लेकिन अब इस मामले को लेकर ही राजनीति शुरू हो गई है। एसपीओ को हटाने के लिए कुछ लोग तिगड़मबाजी कर रहे है। जिससे दोनों पक्षों में टकराव की आशंका है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाये रखने को कहा है। साथ ही एसपीओ को ही तैनात रखने की बात पुलिस ने कही है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि एसपीओ विषम परिस्थितियों में लोगों की सेवा कर रहे है। इसलिए इस मामले में लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए।