Move to Jagran APP

पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

संवाद सूत्र बहादराबाद बालिकाओं के साथ आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं के मद्देनजर

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 07:41 PM (IST)
पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

संवाद सूत्र, बहादराबाद: बालिकाओं के साथ आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

loksabha election banner

एसओ गोविद कुमार ने बताया कि अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी जा रही है। आपात स्थिति में छात्राओं को क्या उपाय करना चाहिए। छात्राएं खुद मनचलों से कैसे निपट सकती हैं, इस बारे में ट्रेनिग दी जा रही है। उपनिरीक्षक मान सिंह नेगी ने कहा कि हर चौराहे, गली व मोहल्ले में पुलिस पिकेट लगाना संभव नहीं है। इसके लिए बालिकाओं को खुद भी जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्राओं से कहा कि विपरीत परिस्थितियों में 100 नंबर व 1090 पर कॉल कर तुरंत पुलिस को घटना स्थल की जानकारी दें। ताकि पुलिस समय पर पहुंच कर सहायता कर सके। मार्शल आर्ट के ट्रेनर हेमंत चौधरी, दिनेश कुमार व मयंक पाली ने विद्यालय की छात्राओं के सामने मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बाजार चौकी बहादराबाद के इंचार्ज भवानी पंत, हैडमोहर्रिर धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील राठी सहित विद्यालय स्टाफ शामिल रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.