महिला को जबरन जहर खिलाने का आरोप
संवाद सूत्र, लक्सर : सुल्तानपुर में रंजिश के चलते एक महिला को जबरन जहर खिलाने का मामला साम
संवाद सूत्र, लक्सर : सुल्तानपुर में रंजिश के चलते एक महिला को जबरन जहर खिलाने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों के मौके पर आने पर आरोपित फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुल्तानपुर में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को एक पक्ष का व्यक्ति व महिला दूसरे पक्ष के घर में आ गए। वहां मौजूद एक महिला को जबरन पकड़कर उसके मुंह में जहर डाल दिया गया। महिला के शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर आ गए। जिस पर आरोपित फरार हो गए। मामले में पुलिस को शिकायत की गयी। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि महिला को घर में घुसकर जबरन जहर खिलाने के आरोप में मौखिक शिकायत मिली है। दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते रंजिश चल रही है। प्रथम²ष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।