खेत में जा रही महिला को पीटने और अभद्रता करने पर मुकदमा
शेरपुर गांव में खेत में जा रही विधवा के साथ गांव के दो व्यक्तियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
जागरण संवाददाता, रुड़की: शेरपुर गांव में खेत में जा रही विधवा के साथ गांव के दो व्यक्तियों ने मारपीट करते हुए अभद्रता कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी एक महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। महिला अपने रिश्तेदारों की मदद से गांव में खेती कर रही है। गांव के ही कुछ व्यक्ति उसकी खेत की भूमि पर नजर गड़ाये है। शुक्रवार की सुबह विधवा अपने खेत पर जा रही थी। इसी दौरान खेत के पास ही रास्ते में दो ग्रामीण ने उसका रास्ता रोक दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने बताया वह उसे खेत पर नहीं जाने देगे। वह उसकी भूमि पर कब्जा करेंगे। जब महिला खेत पर जाने का प्रयास करने लगी तो आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। यहीं नहीं आरोपितों ने उसके साथ अभद्रता कर दी। इस बावत पुलिस को तहरीर दी थी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुशील कुमार और राजेंद्र निवासी शेरपुर पर मुकदमा दर्ज किया है।