महिला ने पति पर लगाया फिनाइल पिलाने का आरोप, सूचना पर दौड़ी पुलिस
एक महिला ने विवाद होने पर पति और साल पर फिनाइल पिलाने का आरोप लगाया। यही नहीं महिला अस्पताल भी पहुंच गई
रुड़की, जेएनएन। अंबर तालाब में एक महिला ने विवाद होने पर पति और साल पर फिनाइल पिलाने का आरोप लगाया। यही नहीं महिला अस्पताल भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि महिला ने ही पति को विवाद होने पर पीटा था। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हरिद्वार जिले के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अंबर तालाब निवासी एक महिला ने रविवार की देर रात करीब दो बजे गंगनहर कोतवाली पुलिस को फोन किया। इस दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति और सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति और सास ने मिलकर उसे फिनाइल पिला दिया है। यह सुनकर पुलिस सकते में आ गई।
आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने सास से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह तो ठीक से चल भी नहीं सकती। उसकी बहू का कमरा पहली मंजिल पर है। जब पुलिस ने पति से पूछताछ की तो पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की है।
यह भी पढ़ें: इंटक प्रदेश अध्यक्ष ट्विंकल पर किया जानलेवा हमला Dehradun News
उसने हाथ पर चोट के निशान भी पुलिस को दिखाए। पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह बेटी के साथ अस्पताल गई है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो महिला के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: युवती समेत दो को बंधक बनाकर पीटा, फिर वीडियो भी बनाई