Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरिद्वार: एक वॉइस ऑडियो ने खोला ददिया ससुर और ननद की हत्या का राज, महिला प्रेमी संग गिरफ्तार

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Thu, 17 Dec 2020 10:38 PM (IST)

    ददिया ससुर और ननद की हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिराफ्तार किया है। हत्या की इस घटना का पर्दाफाश महिला के मोबाइल की वाइस रिर्काडिंग सामने आने के बाद हुआ है।

    Hero Image
    हरिद्वार: एक वॉइस ऑडियो ने खोला ददिया ससुर और ननद की हत्या का राज।

    जागरण संवाददाता, रुड़की: मानकपुर आदमपुर गांव में एक महिला ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर ददिया ससुर और ननद की हत्या की थी। करीब डेढ़ माह बाद प्रेमी के साथ हुई बातचीत की वॉयस रिकाडिंग सामने आने के बाद पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले से पर्दा उठा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंहने बताया कि 16 दिसंबर को झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर गांव निवासी फैक्ट्रीकर्मी सूरज ने दादा महेंद्र और बहन प्रीती की हत्या का शक जताते हुए इसमें पत्नी रिया और पड़ोस मे रहने वाले रोहित का हाथ होना बताया था। सूरज ने पुलिस को बताया था कि उसे पत्नी के मोबाइल में एक वॉयस रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें रिया और रोहित के अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रिया और रोहित निवासी मानकपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया। रिया ने बताया कि पति उसकी जरूरत पूरी नहीं कर रहा था। इसके चलते रोहित उसके नजदीक आ गया। एसपी के मुताबिक रोहित ने रिया को नशे की गोलियां दी थी। पूरे परिवार को नशे की गोलियां देने के बाद दोनों रात को मिलते थे। दो नवंबर की रात को सूरज के दादा महेंद्र की नींद खुली तो उन्होंने रिया और रोहित को एक साथ देख लिया। इसके बाद दोनों ने महेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को स्वभाविक रूप देने के लिए शव को चारपाई पर लिटा दिया था। स्वजनों ने भी स्वभाविक मौत मानकर महेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया था। दादा की मौत के बाद मामा के यहां रह रही सूरज की बहन प्रीती भी घर आ गई। इसके चलते रिया और रोहित का मिलना बंद हो गया। रोहित और रिया ने प्रीती को भी रास्ते से हटाने के लिए पांच नवंबर को पहले उसे खाने मे नशे की गोलियां और फिर तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। रिया की हत्या को भी मौत का रूप दिया गया। एसपी देहात ने बताया कि रोहित के मोबाइल से भी रिकाङ्क्षडग मिली है। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। 

    रिया खुद भी लेती थी नशे की गोलियां

    रुड़की: पुलिस के मुताबिक रिया भी नशे की गोलियां खाती थी। रोहित उसे नशे की गोलियां लाकर देता था। नशे की गोलियां किस मेडिकल स्टोर से खरीदी गई है। पुलिस इसकी भी जांच पड़ताल कर रही है।

    पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम 

    रुड़की: करीब डेढ़ माह पहले हुई हत्या से पर्दा उठाने वाली पुलिस टीम को एसएससी ने ढाई हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद गांव के लोग भी हैरत में हैं। 

    यह भी पढ़ें: शादी समारोह के बाद देर रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई लोग चोटिल; दो दर्जन के खिलाफ मुकदमा