Move to Jagran APP

भाजपा नेता के बेटे को गोली मारने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में भाजपा नेता के बेटे को गोली मारने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 01:18 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 05:14 PM (IST)
भाजपा नेता के बेटे को गोली मारने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
भाजपा नेता के बेटे को गोली मारने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार, [जेएनएन]: ज्वालापुर पुलिस ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता रूबी बेगम के बेटे को गोली मारने के मुख्य आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, इसमें शामिल चार अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।  

loksabha election banner

दरअसल, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अहबाबनगर कॉलोनी निवासी भाजपा नेता रुबी बेगम के बेटे मोनू की शादी कॉलोनी में ही रहने वाले अकबर उर्फ कल्लू ठेकेदार की भांजी के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके बाद से मोनू की पत्नी मायके में रहने लगी थी। उसने पति मोनू के खिलाफ कोर्ट में वाद भी दायर किया था। जो कोर्ट में विचाराधीन है। 

शुक्रवार को ठेकेदार अकबर उर्फ कल्लू और मोनू में किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर ठेकेदार कल्लू ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मोनू को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली मोनू के हाथ में जा लगी। इसके बाद पुलिस को मामले की तहरीर दी गर्इ। मामले में कार्रवार्इ करते हुए पुलिस ने पांचों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। फिलहाल, पुलिस ने मुख्य आरोपित को तो गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसके चार साथी अब भी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली, घायल

यह भी पढ़ें: रुड़की में महिला की गोलियों से भूनकर हत्या की, शहर में दहशत

यह भी पढ़ें: काशीपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली, विरोध में बाजार बंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.