हरिद्वार में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ज्वालापुर में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।
हरिद्वार, जेएनएन। हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर के अहबाबनगर क्षेत्र में एक महिला अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में रहती है। पड़ोसी में कबाड़ी का काम करने वाला नदीम रहता है। नदीम के चचेरे भाई आसिफ का उसके घर में आना-जाना था। दो दिन पहले महिला की नाबालिग बेटी अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोसी नदीम का चचेरा भाई आसिफ आ गया।
आरोप है कि उसने किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के वापस आने पर किशोरी ने आप बीती बताई। इसके बाद महिला अपनी बेटी को कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
यह भी पढ़ें: पिता की हैवानियत, डेढ़ साल तक नाबालिग बेटी से करता रहा दुष्कर्म
इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपित आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। ज्वालापुर कोतवाल योगेश सिंह देव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज Dehradun News