Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    करोड़ों के घोटाले में मुंबई से फरार कारोबारी गिरफ्तार, ऐसे आया पकड़ में

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Fri, 27 Sep 2019 07:02 PM (IST)

    सीबीआइ की टीम ने गुरुवार देर रात हरिद्वार के एक होटल से कांदिवली निवासी कारोबारी विजय राजेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया। गुप्ता करोड़ों के घोटाले में फ ...और पढ़ें

    करोड़ों के घोटाले में मुंबई से फरार कारोबारी गिरफ्तार, ऐसे आया पकड़ में

    हरिद्वार, जेएनएन। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की टीम ने बैंक से धोखाधड़ी के आरोपित मुंबई से फरार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। टीम लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है। 

    पुलिस के अनुसार मुंबई से आई सीबीआइ की टीम ने गुरुवार देर रात हरिद्वार के एक होटल से कांदिवली निवासी कारोबारी विजय राजेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया। गुप्ता दो दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार पहुंचा था। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (नगर) कमलेश उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2012 से 2014 के बीच विजय ने फर्जी फर्मों के नाम पर स्टेट बैंक से करोड़ों का लोन लिया। वर्ष 2017 में मामला पकड़ में आया तो उसके लिए खिलाफ छह मुकदमे दर्ज कराए गए। तब से वह फरार चल रहा था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: योग प्रशिक्षण के नाम पर विदेशी महिला से धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज Dehradun News

    अदालत ने विजय के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए हुए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में बैंक के स्टाफ समेत कई और लोगों पर भी मामले दर्ज किए गए थे, जिनकी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि करोडों के घोटाले में कई लोग नामजद हैं। शुक्रवार को सीबीआइ टीम ने गिरफ्तार आरोपित को अदालत में पेश किया और बी वारंट पर मुंबई लेकर चली गई।

    यह भी पढ़ें: फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारियों की कारस्तानी, महिलाओं को लगाया पांच लाख का चूना