प्रतिबंधित मांस सहित आरोपित गिरफ्तार
संवाद सूत्र, बहादराबाद : पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस सहित एक अ
संवाद सूत्र, बहादराबाद : पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कटान के औजार भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बढेड़ी गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से घर में ही कटान कर प्रतिबंधित मांस बेच रहा है। शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के साथ बढेड़ी गांव के एक घर में छापेमारी की। पुलिस को देख आरोपित भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उसके घर से 60 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया है। शांतरशाह चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी बेलड़ा डॉ. मोनिका को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया। जिसमें प्रतिबंधित मांस होने की पुष्टि की गई। मांस का सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून भी भेजा जाएगा। पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम नौशाद पुत्र शमशाद निवासी बढेड़ी बताया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
.....
कार की टक्कर से राहगीर घायल
बहादराबाद : पतंजलि योगपीठ के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार सईद पुत्र शमशाद निवासी बुदूना थाना बेला जिला उररिया हाल निवासी बकरा मार्केट तेलियान ज्वालापुर बर्तन बेचने का काम करता है। वह ज्वालापुर से रेहड़ी में बर्तन लेकर रुड़की की ओर जा रहा था। पतंजलि योगपीठ के पास तेजी से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।