264 आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराया खतरा
संवाद सहयोगी रुड़की नगर निगम रुड़की में आउट सोर्स पर रखे गए कर्मचारियों की नौकरी प
संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम रुड़की में आउट सोर्स पर रखे गए कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। निगम ने आउट सोर्स कर्मचारियों को नये सिरे पर रखने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे कर्मचारी परेशान हैं। निगम में फिलहाल 264 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। बोर्ड बैठक में कुछ पार्षदों का आरोप था कि आउट सोर्स पर ऐसे कर्मचारी रखे हुए हैं जो बिना निगम आए फ्री फंड का वेतन ले रहे हैं। जिस पर नगर निगम महापौर गौरव गोयल ने आउटसोर्स कर्मचारियों की नये सिरे से भर्ती करने और समिति गठित कर यह भर्ती प्रक्रिया पूरी किये जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि आउट सोर्स पर रखे जाने वाले कर्मचारियों में वरीयता उन्हीं कर्मचारियों को दी जाएगी। जो निगम में पहले से कार्य कर रहे हैं और उनका कार्य संतोषजनक है। इसलिए बेहतर कार्य करने वाले आउट सोर्स कर्मचारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कार्य के प्रति निष्ठावान कर्मचारियों को पूरा सम्मान मिलेगा। इस प्रक्रिया में केवल वही कर्मचारी बाहर होंगे जो निगम में आते तक नहीं और हर माह वेतन ले रहे हैं।