विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चारधाम यात्रा पैकेज के नाम पर ओडिशा के परिवार से लाखों की ठगी, हरिद्वार में मुकदमा दर्ज

Published: Fri, 24 Jul 2026 08:14 AM (GMT+05:30)

ओडिशा के एक परिवार को चारधाम यात्रा पैकेज के नाम पर हरिद्वार में ठगी का शिकार बनाया गया। ट्रैवल एजेंसी ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। चारधाम यात्रा के पैकेज के नाम पर ओडिशा के एक परिवार से ठगी कर ली गई। आरोप है कि कंपनी ने होटल में ठहरने से लेकर हेलीकाप्टर तक का किराया लिया। पुलिस ने पीड़ित श्रद्धालु की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, झारसुगुड़ा ओडिशा निवासी सिबानंद प्रधान ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने परिवार के 13 सदस्यों के लिए ट्रिपलांजा ट्रैवल एजेंसी से चारधाम यात्रा पैकेज बुक कराया था।

चारधाम यात्रा पैकेज कराया था बुक 

एजेंसी की प्रतिनिधि रिधिमा वर्मा ने प्रति व्यक्ति 25 हजार 500 रुपये के हिसाब से हेलीकाप्टर यात्रा, होटल और भोजन का पैकेज तय किया था।

पूरा परिवार हरिद्वार पहुंचा और होटल ओ प्लाजा में ठहरा। अगले दिन वाहन उन्हें यात्रा पर ले गया। रास्ते में हेलीकाप्टर टिकट के बारे में पूछने पर चालक ने कोई जवाब नहीं दिया और 30 हजार रुपये नकद ले लिए। आरोप है कि पहले पड़ाव राणाचट्टी स्थित राणा हेरिटेज होटल पहुंचने पर होटल संचालक ने भुगतान मांगा।

परिवार ने एजेंसी को पहले ही भुगतान करने की बात कही, लेकिन होटल प्रबंधन ने बताया कि एजेंसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में होटल का 17 हजार 500 रुपये और दूसरे होटल का 15 हजार रुपये अलग से चुकाना पड़ा।

एजेंसी को आनलाइन 2.38 लाख रुपये, चालक को 30 हजार रुपये नकद और वाहन से संबंधित 50 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इसके बावजूद पैकेज में शामिल कोई सुविधा नहीं मिली और एजेंसी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- चारधाम अपडेट: बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारू, 9 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा में नया कीर्तिमान, 94 दिनों में 45 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे