निकाय चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई बसपा
जागरण संवाददाता, रुड़की: निकाय चुनाव में इस बार बसपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। किसी की जम
जागरण संवाददाता, रुड़की: निकाय चुनाव में इस बार बसपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। किसी की जमानत जब्त हुई तो किसी को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। लंढौरा में इस बार बसपा अपनी सीट भी नहीं बचा पाई है। वहीं अन्य जगहों पर भी बसपा को करारी शिकस्त मिली।
मंगलौर नगर पालिका के अलावा चार नगर पंचायतों में बसपा का खाता तक नहीं खुल पाया। भगवानपुर जहां पहले बसपा का गढ़ रहा है। भगवानपुर नगर पंचायत में बसपा के ¨सबल पर चुनाव लड़ रहे सुशील कुमार मात्र 945 वोट ही हासिल कर तीसरे स्थान पर सिमट गए। वहीं पिछले बार लंढौरा नगर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी खलील अहमद बसपा में शामिल हो गए थे। इस बार भी बसपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन इस बार खलील अहमद 1200 वोट पाकर चौथे स्थान पर सिमट कर रह गए। वहीं झबरेड़ा में भी बसपा प्रत्याशी दीपक सैनी चौथे स्थान पर रहे। मंगलौर में भी बसपा प्रत्याशी जुल्फिकार को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कलियर में भी बसपा के ¨सबल पर चुनाव लड़ने वाली अख्तरी को हार का सामना करना पड़ा।