मनमोहक झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा
जागरण संवाददाता रुड़की नवरात्र के अंतिम दिन नगर मे नवदुर्गा महोत्सव की धूम रही। लालकुर्ती
जागरण संवाददाता, रुड़की: नवरात्र के अंतिम दिन नगर मे नवदुर्गा महोत्सव की धूम रही। लालकुर्ती में मां दुर्गा की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसमें सुंदर झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।
यूनाइटेड परिवार की ओर से मां दुर्गा के जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि मां की आराधना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने कलाकारों और शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शोभायात्रा में विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया। कलाकारों ने मंचन के जरिए विभिन्न लीलाओं को भी दर्शाया।
वहीं दूसरी ओर मतलबपुर में भी माता के चौथे जागरण में भक्तों ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। भजन गायक सोनू लक्खा और कश्मीरी सिंह लक्खा ने देर रात तक भजनों से भक्तों का मन मोहा। इस अवसर पर अनुज सैनी, अभिषेक बजरंगी, हिमांशु सैनी, सोनू सैनी, जॉनी सैनी, हिमांशु सैनी, अर्जुन सैनी, मनोज कुमार, हेमंत सैनी, प्रभात सैनी, मनोज तोमर, राजा, इमरान, बीरेंद्र पांडे, अध्यक्ष नीरज राव, उपाध्यक्ष आशीष कन्नौजिया, सचिव अंकुश कटारिया, नीरज, विशेष त्यागी, मोनू गुप्ता, प्रकाश सिंह बिष्ट, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।