Move to Jagran APP

पार्टी सर्वे कराने के बाद ही देती है टिकट: भट्ट

जागरण संवाददाता रुड़की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने कहा कि संगठन की ओर स

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:04 PM (IST)
पार्टी सर्वे कराने के बाद ही देती है टिकट: भट्ट
पार्टी सर्वे कराने के बाद ही देती है टिकट: भट्ट

जागरण संवाददाता, रुड़की: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने कहा कि संगठन की ओर से सर्वे के बाद ही प्रत्याशी का टिकट फाइनल किया जाता है। संगठन स्तर पर कई चरण में सर्वे होता है। महापौर के चुनाव में भी पार्टी इसी लाइन पर चली है। उन्होंने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है। जो लोग संगठन से हटकर चुनाव लड़ रहे हैं, अब उनकी वापसी नहीं होगी।

loksabha election banner

गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। पार्टी अपने कार्यकर्ता को सम्मान देती है। समय-समय पर सबको सम्मान मिलता रहा है। जिसने पार्टी की लाइन से हटकर काम किया उनकी दशा क्या है यह किसी से छिपा नहीं है। पार्टी का जो कार्यकर्ता है उसके मन में जरूर कोई बात रह जाती हैं, लेकिन मतदान के दिन एक-एक कार्यकर्ता संगठित होकर काम करता है। उन्होंने कहा कि चंद्रप्रकाश बाटा ने अपने कदम पीछे हटाकर सराहनीय काम किया है। पार्टी समय आने पर उनको उचित सम्मान भी देगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अब पार्टी में बागियों की वापसी नहीं होगी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनिल गोयल, जिला प्रभारी विनय रोहिला, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, विधायक देशराज कर्णवाल, सतेन्द्र गुप्ता, साधूराम जैन, शोभाराम प्रजापति, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.