-60 वार्डो के लिए भाजपा से 438 ने की दावेदारी
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: नगर निगम के 60 वार्डों के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय पर जुटे
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: नगर निगम के 60 वार्डों के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय पर जुटे दावेदारों ने पार्टी के पर्यवेक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला की मौजूदगी में अपना दावा ठोंका। आवेदन करने के लिए दिन भर पार्टी कार्यालय पर गहमागहमी रही। कुल 438 ने पार्टी के ¨सबल पर चुनाव लड़ने की दावेदारी की।
बुधवार को पार्टी के देवपुरा स्थित कार्यालय पर दिन में 12 बजे से निगम चुनाव के लिए पार्षद पदों के दावेदारों से आवेदन लेने का क्रम शुरू हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल ¨सह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, विनोद चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता चमोली और सभी मंडलों के अध्यक्षों की मौजूदगी में अपने पक्ष में जीत का दावा कर आवेदन किया। इसमें से कई पूर्व पार्षद भी शामिल रहे। आवेदन करने वालों में महिला आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य सीटों पर भी महिलाओं की खासी तादाद रही। पदाधिकारियों ने दावेदारों के प्रोफाइल देखकर पार्टी की रीति-नीति को लेकर कई से सवाल भी पूछे। यह भी जानने की कोशिश की गई कि उनके जीत का क्या आधार है। पर्यवेक्षक गैरोला ने बताया कि शिवालिकनगर नगर पालिका के 13 वार्ड के लिए भी आवेदन आए हैं। इनकी गिनती करने के बाद कल नामों पर विचार किया जाएगा।
-------------
पदाधिकारियों ने भी मांगा टिकट
संगठन में रहने वाले कई पदाधिकारी भी निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। शहर विधानसभा के उत्तरी हरिद्वार मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने वार्ड नंबर तीन दुर्गानगर से खुद दावेदारी ठोंकी। जबकि इसके पहले शिवालिकनगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए रानीपुर मंडल अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने भी दावेदारी की है। इसके अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व अन्य मोर्चों के पदाधिकारियों ने भी टिकट मांगे हैं।