Move to Jagran APP

प्रत्याशी कर रहे चुनाव तक अभियान रोकने की सिफारिश

जागरण संवाददाता रुड़की नगर निगम चुनाव के कारण जहां शहर का चुनावी माहौल गरमा है व

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 07:56 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 07:56 PM (IST)
प्रत्याशी कर रहे चुनाव तक अभियान रोकने की सिफारिश
प्रत्याशी कर रहे चुनाव तक अभियान रोकने की सिफारिश

जागरण संवाददाता, रुड़की : नगर निगम चुनाव के कारण जहां शहर का चुनावी माहौल गरमा है, वहीं जल संस्थान का वसूली अभियान ठंडा पड़ रहा है। दरअसल अभियान के दौरान कहीं पर बकायेदार नहीं मिल रहे हैं। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी एवं उनके समर्थक चुनाव निपटने के बाद बकाया वसूली अभियान चलाने की सिफारिश कर रहे हैं। जिससे कि उनके चुनाव परिणाम पर इसका विपरीत असर नहीं पड़े।

loksabha election banner

जल संस्थान की ओर से शहर में पेयजल के बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाई है। जो बकायेदारों के घर-घर जाकर दस्तक दे रही हैं और उनसे बकाया वसूली कर रही हैं। साथ ही बकाया चुकाने में आनाकानी करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। पिछले दिनों तक वसूली अभियान ठीक चल रहा था लेकिन नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद से बकाया वसूली अभियान ठंडा पड़ने लगा है। जबकि पेयजल के अवैध कनेक्शनों के खिलाफ विभाग की ओर से चलाया जाने वाला अभियान भी अभी शुरू नहीं हो सका है। जल संस्थान के कर्मचारियों के अनुसार चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी एवं उनके समर्थक और कार्यकर्ता विभाग के कर्मचारियों को चुनाव बीतने के बाद अभियान चलाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि क्योंकि यदि उनके क्षेत्र में बकाया वसूली की जाती है या कनेक्शन काटे जाते हैं तो इससे जनता की नाराजगी उन्हें झेलनी पड़ सकती है।

विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार निर्वाल के अनुसार नगर निगम चुनाव के कारण बकाया वसूली अभियान थोड़ी धीमी गति से चल रहा है। उल्लेखनीय है कि विभाग को 31 मार्च 2020 तक बकायेदारों से सात करोड़ रुपये बकाया वसूलना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.