Move to Jagran APP

आखिरी प्रयास भी विफल, भाजपा के लिए बागी बनेंगे मुश्किल

संवाद सहयोगी रुड़की भाजपा के लिए बागी ही मुश्किल बनेंगे। भाजपा के पदाधिकारी नाराज चल रहे

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 07:53 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 07:53 PM (IST)
आखिरी प्रयास भी विफल, भाजपा के लिए बागी बनेंगे मुश्किल
आखिरी प्रयास भी विफल, भाजपा के लिए बागी बनेंगे मुश्किल

संवाद सहयोगी, रुड़की : भाजपा के लिए बागी ही मुश्किल बनेंगे। भाजपा के पदाधिकारी नाराज चल रहे महापौर प्रत्याशी गौरव गोयल और चंद्रप्रकाश बाटा को मनाने में नाकाम रहे। पदाधिकारियों की इस नाकामी ने चुनावी समीकरण को बदल दिया है। हालांकि भाजपा पदाधिकारी चार बागी कार्यकर्ताओं को मनाने में कामयाब रहे।

loksabha election banner

टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में मचा घमासान नामांकन वापसी तक भी नहीं थम सका। इसमें थोड़ी सफलता जरूर भाजपा के पदाधिकारियों को मिली, लेकिन मुश्किल कम नहीं हुई। बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे गौरव गोयल और चंद्रप्रकाश बाटा के कारण भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि इसका कितना नुकसान होगा इसको लेकर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। भाजपाई भी इस बात से इंकार नहीं कर रहे हैं। अब यह बात भी जोर पकड़ रही है कि पदाधिकारियों को टिकट के लिए दावेदारी करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करना चाहिए था। यदि पदाधिकारी टिकट के दावेदारों को समझाने में पहले ही इतनी मेहनत कर लेते जितनी पदाधिकारियों ने अब नामांकन वापस कराने के प्रयास में की है तो परिणाम कुछ और ही होता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.