विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुर्के में कांवड़ यात्रा पर निकलीं संभल की तमन्ना मलिक, हरिद्वार से उठाएंगी गंगाजल

Published: Thu, 06 Aug 2026 10:11 AM (GMT+05:30)

मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक अपने पति अमन त्यागी और अनिसा बानो के साथ बुर्का पहनकर हरिद्वार से कांवड़ यात्रा करेंगी।

तमन्ना के पति और अनिसा बानो भी उठाएंगे कांवड़।

तमन्ना के पति और अनिसा बानो भी उठाएंगे कांवड़।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। संभल के असमोली निवासी मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक अपनी पति अमन त्यागी के साथ कांवड़ उठाने के लिए बुधवार की हरिद्वार पहुंची।

तमन्ना मलिक ने बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को दोनों हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। इस कांवड़ यात्रा में मुस्लिम महिला अनिसा बानो भी शामिल होंगी।

स्वामी रामविशाल दास महाराज ने बताया कि तमन्ना मलिक और उनके पति हरिद्वार पहुंच चुके हैं तथा प्रशासन को उनके कार्यक्रम की पूरी जानकारी है। उनके अनुसार, आवश्यक औपबंधिक शर्तों के साथ यात्रा की अनुमति मिल गई है। दंपती का भी दावा है कि पुलिस प्रशासन ने हरिद्वार से कांवड़ उठाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

तमन्ना की यह दूसरी कांवड़ यात्रा

इससे पहले फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान भी तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर हरिद्वार से गंगाजल ले गई थीं। उन्होंने लगभग पांच दिन की पैदल यात्रा पूरी कर महाशिवरात्रि पर संभल स्थित नैमिषारण्य प्राचीन तीर्थ मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया था। उस यात्रा के बाद भी उनकी पहल काफी चर्चा में रही थी।

जानकारी के अनुसार, कानून-व्यवस्था के मद्देनजर संभल में एसडीएम कोर्ट ने पहले दंपती को नोटिस जारी कर छह माह के लिए 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर पाबंद किया था। बाद में प्रशासन की ओर से कुछ शर्तों के साथ यात्रा की अनुमति दिए जाने की बात दंपती द्वारा कही जा रही है।

वहीं, अनिसा बानो पिछले एक सप्ताह से हरिद्वार में धार्मिक अनुष्ठान कर रही हैं। एक धर्मशाला में अनुष्ष्ठान कराए जाने के दौरान विवाद की स्थिति भी बनी थी। जिसके बाद अनुष्ठान स्थल का स्थान बदला गया। स्वामी रामविशाल दास महाराज ने बताया कि गुरुवार को तीनों एक साथ कांवड़ यात्रा निकालेंगे।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कांवड़ यात्रा का चरम, शिवभक्तों से गुलजार दिल्ली-हरिद्वार हाईवे