विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ यात्रियों पर बरसाए फूल, दिया राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश

By Rena Edited By: Shivam Yadav
Published: Tue, 04 Aug 2026 08:21 PM (GMT+05:30)

रुड़की में मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। उत्तराखंड नागरिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुस्लिम समुदाय ने रुड़की में कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की।

  2. आपसी प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

  3. उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मुस्लिम समुदाय ने रुड़की में कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। साथ ही, कांवड़ यात्रियों की यात्रा के सरल और सुगम होने की कामना की।

उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति रुड़की की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम कार्यालय के समीप कांवड़ यात्रियों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की। पुष्प वर्षा के दौरान समिति के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि पिछले 15 साल से कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज कांवड़ यात्रियों को फल वितरित करता है। साथ ही, उनके ऊपर पुष्प वर्षा भी की जाती है।

राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को बल

इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने कहा कि भारत वर्ष की संस्कृति सदियों से वसुधैव कुटुम्बकम् और सर्वधर्म समभाव के सिद्धांतों की प्रतीक रही है। ये ही संदेश रुड़की के सभ्य नागरिकों ने दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को ऐसे आयोजनों से बल मिलता है।

इस अवसर पर ईश्वर लाल शास्त्री, पार्षद मनोज कुमार, ताहिर अली, काजी शकील अल्वी, सलमान फरीदी, राजू शास्त्री, इमरान देशभक्त, शिवम शास्त्री, हाजी शहजाद, शेख अहमद, मोनू जलवीर, पूर्व सभासद पंडित राजकुमार आदि ने स्वागत समिति की ओर से कांवड़ यात्रियों का फूल-मालाएं पहना कर अभिनंदन किया।

कांवड़ यात्रियों की सेवा से भगवान शंकर होते हैं प्रसन्न

पूर्व महापौर गौरव गोयल ने बोट क्लब चौक पहुंचकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। कांवड़ यात्रियों को जूस वितरित कर उनकी सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

उन्होंने कहा कि पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा से बढ़कर कोई और सेवा नहीं है। इस अवसर पर विभोर अग्रवाल, तुषार गोयल, वरुण जैन, निखिल सेठी, वरुण गोयल, निखिल तायल, नितिन जिंदल, गौरव गर्ग, विशाल कथूरिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी में कावंड़ यात्रा को लेकर 14 बिंदुओं का एक्शन प्लान लागू, थर्मोकोल के उपयोग पर सख्ती से रोक

यह भी पढ़ें- कावंड़ियों की सुविधा के लिए रुका कार्य, 5 फरवरी से महाशिवरात्रि तक बंद रहेगा अलीगढ़ में सड़क निर्माण