विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार: ईद पर  मुस्लिम समुदाय ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की

Published: Thu, 28 May 2026 11:41 PM (IST)

हरिद्वार में ईद का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया, जहां नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन की दुआएं ...और पढ़ें

ज्वालापुर ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद दुआ मांगते मुस्लिम समुदाय के लोग: जागरण

ज्वालापुर ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद दुआ मांगते मुस्लिम समुदाय के लोग: जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जनपद में ईद का पर्व गुरुवार को पारंपरिक तरीके से पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

ज्वालापुर स्थित ईदगाह समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगीं गईं।

इस मौके पर हरिद्वार से मुस्लिम समुदाय ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी उठाई।

ज्वालापुर ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराने के बाद अपने संबोधन में मौलाना वाहिद ने कहा कि ईद त्याग, समर्पण और अटूट विश्वास का पर्व है।

हजरत इब्राहिम ने खुदा की राह में अपने पुत्र हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने तक का जज्बा दिखाया, जो इंसानियत को ईमान और सब्र का संदेश देता है।

जमीयत उलेमा ए हिंद के सदर मौलाना आरिफ कासमी ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का संदेश देने वाला पर्व है।

भारत विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का देश है और सभी समुदायों के त्योहार देश की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करते हैं।

उन्होंने सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा होने से गौ संरक्षण को मजबूती मिलेगी और गाय से जुड़े विवादों पर भी विराम लग सकेगा।

उन्होंने कहा कि गाय बेचने और काटने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष सज्जाद गौड़ और हाजी मुकर्रम अली ने कहा कि ईद को मिलजुलकर मनाते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bakrid Eid 2026 Updates: यूपी में बकरीद पर खुफिया अलर्ट, संदिग्धों पर नजर, तस्वीरों में देखें आपके शहर में कैसी रही तैयारी

यह भी पढ़ें- हरियाणा के दादरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, ईदगाह में तीन हजार से ज्यादा लोगों ने की नमाज अदा