मुनेंद्र ¨सह राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष बने
रुड़की: राजकीय वाहन चालक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें मुनेंद्र ¨सह को अ
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Dec 2017 10:03 PM (IST)Updated: Mon, 25 Dec 2017 10:03 PM (IST)
रुड़की: राजकीय वाहन चालक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें मुनेंद्र ¨सह को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी नजीर अहमद की देखरेख में सिंचाई विभाग के सदस्यों की बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इस चुनावी बैठक की अध्यक्षता इकबाल अहमद ने की अध्यक्षता जबकि संचालन चंद्रभूषण तिवारी ने किया।
चुनाव अधिकारी नजीर अहमद ने बताया कि संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा, सचिव चंद्रभूषण शर्मा, उपसचिव इरशाद अली, संगठन मंत्री इकबाल अहमद, कोषाध्यक्ष सोहन ¨सह, प्रचार मंत्री गुंडन, ऑडिटर शिवकुमार त्यागी को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र ¨सह, विकास गिरी, धर्मपाल, रामबहादुर, सुशील कुमार चुने गये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें