यौन उत्पीड़न मे स्कूल कर्मचारियों के बयान दर्ज
जागरण संवाददाता, रुड़की: स्कूल की लाइब्रेरियरन के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने स्कूल
जागरण संवाददाता, रुड़की: स्कूल की लाइब्रेरियरन के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने स्कूल के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालने की तैयारी कर रही है। इस मामले में आरोपित प्रधानाचार्य और लिपिक से भी जल्द पूछताछ होगी। इस मामले की जांच महिला एसआइ पूजा मेहरा कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में 14 अप्रैल 2017 को एक महिला लाइब्रेरियन की तैनाती हुई थी। तैनाती के बाद से ही स्कूल के प्रधानाचार्य और एक लिपिक महिला लाइब्रेरियन पर बुरी नजर रखते थे। इसके चलते ही काफी समय से प्रधानाचार्य और लिपिक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करते आ रहे थे। विरोध के बावजूद आरोपित हरकतों से बाज नहीं आए। जिस पर महिला कर्मचारी ने दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित महिला कर्मचारी के शुक्रवार को कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए थे। इस मामले की जांच सिविल लाइंस कोतवाली के महिला दारोगा पूजा मेहरा को सौंपी गई है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को स्कूल के कई कर्मचारियों के बयान दर्ज किए है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी है। जिसके आधार पर छेड़छाड़ के मामले में दोनों आरोपितों पर पुलिस का शिकंजा कस सकता है। इसके अलावा पुलिस स्कूल के अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की तैयारी कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लग सकते है। इस बावत सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत ¨सह ने बताया कि स्कूल के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए है। इस मामले की जांच चल रही। शीघ्र ही आरोपतों के बयान दर्ज किए जाएंगे।