वीडियो बना रहे कर्मचारी को पकड़ा
रुड़की: एक रेस्टोरेंट में महिलाओं और लोगों की मोबाइल से वीडियो बना रहे एक केंद्रीय
रुड़की: एक रेस्टोरेंट में महिलाओं और लोगों की मोबाइल से वीडियो बना रहे एक केंद्रीय संस्थान के कर्मचारी को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने कर्मचारी का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डे के पास एक रेस्टारेंट है। शनिवार देर शाम को यहां पर कुछ लोग परिवार की महिलाओं के साथ खाना खा रहे थे। इसी बीच वहां पर एक कर्मचारी आया। आर्डर पर वेटर ने उसे कुछ देर के लिए इंतजार करने को कहा। आरोप है कि इस दौरान वह खाना खा रहे लोगों की मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। पता चलने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। इंसपेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि कर्मचारी के मोबाइल में कई लोगों की वीडियो रिर्काडिंग मिली है। जांच में पता चला है कि वह अक्सर ही लोगों की वीडियो मोबाइल से बनाता था। उधर, आरोपित को छुड़ाने के लिए भाजपा के एक युवा मोर्चा के नेता ने भी सिफारिश की, लेकिन उसकी भी एक नहीं चली। (संस)