घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
हरिद्वार के कलियर में एक महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कलियर, [जेएनएन]: बुग्गावाला क्षेत्र की एक महिला ने दो पड़ोसियों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुग्गावाला थानाक्षेत्र का एक गांव निवासी ग्रामीण मजदूरी करता है। बुधवार को वह काम पर गया था। घर में उसकी पत्नी अकेली थी। आरोप है कि पति के घर से जाने के बाद पड़ोस में रहने वाले दो लोग उसके घर में घुस गए। छेड़छाड़ करने के बाद आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपित धमकी देकर फरार हो गए। शाम को पति के लौटने पर महिला ने आपबीती बताई।
फिलहाल, पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बुग्गावाला थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: रिश्ते के चाचा ने लूटी नाबालिग भतीजी की अस्मत, मुकदमा
यह भी पढेें: चार साल के मासूम से कुकर्म के आरोप में रिटायर्ड बैंक मैनेजर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: खेत में कूड़ा डालने गई महिला से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म