Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर छह माह तक विधवा से करता रहा दुष्कर्म

हरिद्वार जिले के मंगलौर में एक युवक पर शादी के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने पुलिस में तहरीर दी है।

By Edited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:43 PM (IST)
शादी का झांसा देकर छह माह तक विधवा से करता रहा दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर छह माह तक विधवा से करता रहा दुष्कर्म

 मंगलौर, [जेएनएन]: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर छह माह तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। 

loksabha election banner

दरअसल, शनिवार को एक महिला कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद गांव का ही रहने वाला एक युवक उसके संपर्क में आया। उसने उसे बहलाना-फुसलाना शुरू कर दिया। 

युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर उसने भी सहमति दे दी। इसके बाद आरोपित छह माह से उसका यौन शोषण कर रहा है। जब उसने शादी के लिए कहा तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपित उसके घर पर आया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

महिला ने जब उसने शोर मचाया तो आरोपित मकान की छत से कूदकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने बताया महिला की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर महिला से मारपीट, कपड़े भी फाड़े

यह भी पढ़ें: बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: आरोपित आया बनी सरकारी गवाह

यह भी पढ़ें: स्कूल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में निदेशक समेत चार की जमानत अर्जी खारिज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.